फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महोबा कांड पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Mon, 25 May 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-15-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी ।-स्रोत: कांग्रेस
विज्ञापन
बलरामपुर। महोबा में दलित छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की समाप्ति पर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी अपर जिलाधिकारी शिवनरायन सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महोबा में दलित छात्रा के साथ हुई घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने सहित पीड़िता व उसके परिवार को सुरक्षा तथा आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के दावे कर रही है, लेकिन बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन तेज करेगी। विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के साथ ही मारकंडे मिश्र, राम शंकर भारती बाबा, विनय मिश्रा, डॉ. राकेश तिवारी, भीष्म सिंह, विजय उपाध्याय, अफरोज खान, इबरार अहमद, विशाल कश्यप और मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें