फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरौला से कांग्रेस तथा सदर सीट से सपा प्रत्याशी ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में तीसरे दिन नामांकन पत्रों के दाखिले का खाता खुल गया। उतरौला सीट के लिए कांग्रेस तथा अनुसूचति जाति के लिए सुरक्षित बलरामपुर सदर सीट के लिए सपा उम्मीदवार ने सोमवार को पर्चा दाखिल कर दिया। तीसरे दिन 20 राजनीतिक दलों व निर्दल उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया। उम्मीदवारों को 11 फरवरी तक नामांकन पत्रों को दाखिल करने का मौका मिलेगा। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौक-चौबंद रही।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन उतरौला विधानसभा सीट के लिए धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। वह वर्ष 2007 से वर्ष 2012 तक बसपा से विधायक रहे हैं। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सदर सीट के लिए सपा के प्रत्याशी जगराम पासवान ने पर्चा दाखिल कर दिया। वह वर्ष 2012 से 2017 तक सपा से विधायक रहे।
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सोमवार को नामांकन के तीसरे दिन दो पर्चों के दाखिल होने के साथ उम्मीदवारों ने 20 पर्चे लिए। तीसरे दिन तुलसीपुर विधानसभा सीट के लिए एक, गैसड़ी विधानसभा के लिए तीन, उतरौला विधानसभा के लिए 14 और सदर सुरक्षित सीट बलरामपुर के लिए दो उम्मीदवारों ने पर्चा लिया। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से अब तक जिले के चारों विधानसभा सीटों के लिए कुल 76 उम्मीदवारों ने पर्चे लिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट के चारों कक्षों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। परिसर के बाहर भी सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी चौकसी बरती। डीएम ने सभी राजनीतिक दलों व निर्दल उम्मीदवारों से अपील की है कि पर्चा दाखिल करने के दौरान कलेक्ट्रेट में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। उम्मीदवारों को 11 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल करने का मौका दिया गया है।
एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव की तरफ से लगातार कलेक्ट्रेट परिसर में शांति व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। कलेक्ट्रेट के अंदर व बाहर की सुरक्षा का जिम्मा सीओ सिटी वरुण मिश्र के कंधों पर है। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मुस्तैदी के साथ कलेक्ट्रेट के अंदर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें