फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेले में देश-विदेश के श्रद्घालुओं का संगम

विज्ञापन
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान एक माह तक चलने वाले राजकीय मेले की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। राजकीय मेले में देश-विदेश के श्रद्घालुओं का आगमन होता है। मेले में आने वाले श्रद्घालुओं की सुरक्षा का जिम्मा ड्रोन कैमरे के साथ भारी सुरक्षा बलों का रहेगा। आवागमन की सुविधाएं बहाल कराने के लिए ट्रेनों व बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। कृषि विभाग की तरफ से राजकीय मेले में आने वाले किसानों को आधुनिक खेती करने के तरीके भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन

शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने बताया कि 25 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रांरभ हो जाएगा। मंदिर परिसर में एक माह तक राजकीय मेले का आयोजन किया जाएगा। नवरात्र पर्व भारत-नेपाल के अटूट रिश्ते को कायम रखने का संदेश देता है। चैत्र नवरात्र मेले में देश-विदेश से श्रद्घालुओं का भारी संख्या में आगमन होगा।
बीते 14 फरवरी को मंदिर सभागार में प्रशासन की तरफ से बैठक कर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर परिसर मेले की ड्रोन कैमरों से श्रद्घालुओं के सुरक्षा की निगरानी कराई जाएगी। मेले में स्वास्थ्य, परिवहन, फायर, पेयजल, साफ सफाई, घुलनशील क्लोरीन की गोलियां, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, फागिंग व अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के पहले से प्रयास शुरु कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें