फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों से भाजपा ने 2027 की तैयारी का दिया गया संदेश

Wed, 22 Jul 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-25-बलरामपुर के गैसड़ी में सम्मेलन को संबो​धित करते मुख्य अति​थि व अन्य।-स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों—गैसड़ी, तुलसीपुर, उतरौला और बलरामपुर सदर—में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।
विज्ञापन


गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं गोंडा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा, बूथ जीता तो चुनाव जीता। उन्होंने वर्ष 2027 में गैसड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। सम्मेलन के संयोजक एवं पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ''शैलू'' ने विभिन्न मंडलों से आए 438 बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता केके श्रीवास्तव, राकेश सिंह, प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी, ब्लॉक प्रमुख गैसड़ी जगदंबा सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, मदन लाल, राम कृपाल शुक्ल और हरीश मिश्रा मौजूद रहे। संचालन दयाराम प्रजापति ने किया।

तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने बूथ अध्यक्षों से संगठन की रीढ़ बनकर कार्य करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


उतरौला विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में चंद्रभान सिंह संचित ने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय संगठन ही चुनावी सफलता का आधार होता है। विधायक राम प्रताप वर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

सदर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और कार्यकर्ता व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर संगठन के लिए कार्य करते हैं। मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष, सहकारी बैंक एसोसिएशन, वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन पर गर्व करता है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि का उल्लेख करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ''धीरू'', जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ''पिंकू'', बिंदु विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो-25-बलरामपुर के गैसड़ी में सम्मेलन को संबोधित करते मुख्य अतिथि व अन्य।-स्रोत : भाजपा

फोटो-25-बलरामपुर के गैसड़ी में सम्मेलन को संबोधित करते मुख्य अतिथि व अन्य।-स्रोत : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें