फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुहर्रम के जुलूस के चलते शहर में 13 घंटे रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 05 Jul 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुहर्रम जुलसे के चलते छह जुलाई को शहर में 13 घंटे रूट डायवर्जन रहेगा। सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक शहर में छोटे-बड़े सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने शनिवार को बताया कि बहराइच से तुलसीपुर जाने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन निर्धारित समय तक सेखुइया तिराहे पर रोक दिए जाएंगे। वहीं गोंडा व उतरौला जाने वाले वाहनों को बाईपास से जाने दिया जाएगा। तुलसीपुर की तरफ से आने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन निर्धारित समय तक मेवालाल पुलिस चौकी के आगे पुलिया पर रोक दिए जाएंगे। इसके अलावा गोंडा से बलरामपुर शहर के अंदर आने वाले सभी वाहन निर्धारित समय तक बहादुरापुर रेलवे क्रासिंग पर रोक दिए जाएंगे। जबकि बहराइच व उतरौला जाने की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें