फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: समय से पूरा करें राजकीय विद्यालयों में निर्माण और वोकेशनल लैब का काम

Tue, 14 Jul 2026 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेजों और राजकीय हाईस्कूलों में सुविधाओं के विकास, निर्माण कार्यों और वोकेशनल लैब की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में स्मार्ट एवं आधुनिक शिक्षण वातावरण विकसित करने और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों, उपलब्ध सुविधाओं तथा वोकेशनल लैब की स्थापना और संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि वोकेशनल लैब के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित कर उन्हें क्रियाशील बनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को रोजगारपरक और कौशल आधारित प्रशिक्षण का पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने विद्यालयों में स्मार्ट शिक्षण व्यवस्था विकसित करने, आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी कर समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाए।

उन्होंने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें