तुलसीपुर (बलरामपुर)। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवीपाटन में की गई।
बैठक में संगठन की गतिविधियों को तेज करने और कोरोना काल में पंचायत चुनाव आदि की ड्यूटी के दौरान मृतक शिक्षकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये सरकारी मदद मुहैया कराने की मांग की गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व मतगणना की ड्यूटी के दौरान कोरोना महामारी की चपेट में आने से कई शिक्षकों ने अपनी जान गवाई है।
ड्यूटी के दौरान कोरोना से शिक्षकों की मौत पर उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये की सरकारी सहायता और स्कूल में नौकरी दी जाए। बैठक में एक अप्रैल 2005 से पूर्व में लागू पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में नूर मोहम्मद, अजय कुमार, कमलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, नियाज अहमद, कुसुम कुमारी, पाटेश्वरी प्रसाद, अब्दुल रकीब, मोहम्मद व कपिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद