फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ठंड ने बढ़ाई अर्थराइटिस के मरीजों की परेशानी

विज्ञापन
जिला मेमोरियल अस्पताल में पर्चा काउंटर पर जुटे मरीज। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। ठंड का असर दिनोंदिन बढ़ रहा है। ऐसे में ठंड के कारण इस समय ऑस्टियो अर्थराइटिस (गठिया) के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जिला मेमोरियल अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में बीते कई दिनों से मरीजों की भीड़ जुट रही है। ऐसे में अधिकांश लोग हड्डी जोड़ के दर्द से परेशान रहते हैं। मंगलवार को भी चिकित्सक के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल अस्पताल के कमरा नंबर 12 में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज वर्मा व कमरा नंबर 13 में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुशवाहा बैठते हैं। इस समय दोनों चिकित्सकों के पास मरीजों की काफी भीड़ लग रही है। डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि ऑस्टियो अर्थराइटिस बीमारी एक आम प्रकार का गठिया है। इस बीमारी में जोड़ों को चिकनाई देने वाली सुरक्षात्मक उपास्थि (कार्टिलेज) घिस जाती है, जिससे जोड़ों में दर्द और अकड़न शुरू हो जाती है। ऐसे में हाथों, घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी में दर्द होने लगता है। उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टियो अर्थराइटिस की समस्या आम बात होती है। ठंड में दर्द बढ़ने के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ती है। बीते कुछ दिनों में ऐसे मरीज अधिक आ रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने 86 मरीजों की ओपीडी की, जिसमें 46 मरीज ऑस्टियो अर्थराइटिस से संबंधित थे। इसी तरह डॉ. उमेश कुशवाहा ने भी 90 मरीजों की ओपीडी की, जिसमें 52 मरीज ऑस्टियो अर्थराइटिस के थे।
दर्द से बचने के लिए करें योग
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि ऑस्टियो अर्थराइटिस के दर्द से बचने के लिए मरीज को योग व व्यायाम अपनाना चाहिए। नियमित योग से कुछ आराम मिल सकता है। उपचार कराने के साथ ही वजन पर नियंत्रण करना भी जरूरी है। इसके लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें