फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश के साथ फिर लौटी ठंड, फसलों को मिली संजीवनी

विज्ञापन
बलरामपुर के पिपरहवा चौराहा पर लहलहा रही गेहूं की फसल ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बुधवार भोर से हुई हल्की बारिश ने रबी फसलों को बड़ी राहत दी है। गेहूं, सरसों, मटर और चना की फसलों को बारिश से पर्याप्त नमी मिली है, जिससे फसलों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि इस समय हुई बारिश से गेहूं की दूसरी सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे लागत में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव के कारण ठंड में भी इजाफा हुआ है। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवा और नमी के चलते लोगों को अधिक ठिठुरन महसूस हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए, जबकि बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। हल्की बरसात से जहां किसानों को लाभ हुआ है, वहीं कच्ची सड़कों पर कीचड़ फैलने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों, मजदूरों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। ठंड और नमी बढ़ने से बुजुर्गों और बच्चों में सर्दी-जुकाम की शिकायतें भी बढ़ने लगी हैं।
गेहूं-सरसों सहित दलहनी फसलों को फायदा
रेहरा बाजार। क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों में संतोष देखा गया। किसान हरिशंकर वर्मा, सीताराम, रामसूरत, भाईलाल, सरदारे, राम उग्रह वर्मा और रामचंदर ने बताया कि इस समय हुई बारिश गेहूं, सरसों, मटर और चना की फसलों के लिए बेहद लाभकारी है। गेहूं की फसल में पर्याप्त नमी आ जाने से दूसरी सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे डीजल और बिजली की बचत होगी। एडीओ कृषि रणधीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी ओलावृष्टि नहीं हुई है। हल्की बरसात से फसलों को नुकसान नहीं, बल्कि फायदा ही होगा।
विज्ञापन

फसलों की बढ़वार को मिलेगा बल
पिपरहवा चौराहा/ललिया। क्षेत्र में हुई हल्की बरसात से रबी फसलों की स्थिति में सुधार हुआ है। किसान मंगल, रामदास, रामराज, अनिल कुमार और प्रसाद ने बताया कि बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। इससे गेहूं और सरसों की फसलों की जड़ों को मजबूती मिलेगी और पौधों की बढ़वार बेहतर होगी। ललिया क्षेत्र में रात में हुई हल्की बरसात से गेहूं और सरसों की फसलों को काफी लाभ पहुंचा है। किसान सुशील तिवारी, उमाशंकर तिवारी, दादू पांडेय और जगदंबा प्रसाद मिश्रा ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बनी हुई है, जिससे फसलों की बढ़वार बेहतर होगी।
कटी सरसों को बारिश सेनुकसान

हरैया सतघरवा। क्षेत्र में रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में कई जगह सरसों की फसल कटकर खेतों में पड़ी हुई है। किसान राम केवल वर्मा ने बताया कि इस समय की बारिश गेहूं और गन्ना की फसल के लिए तो फायदेमंद है, लेकिन कटी हुई सरसों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। बारिश के कारण सरसों की फसल में नमी बढ़ने से दाने काले पड़ने और गुणवत्ता खराब होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें