फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: झपटमारी का आरोपी सात माह बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
मंगल उर्फ तुफानी।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। सात माह बाद झपटमारी के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। छह जून को इंडियन बैंक शाखा रामपुर अरना बाजार के सामने से 30 हजार रुपये छीनकर दोनों आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन

एक सह आरोपी जिला बस्ती थाना कप्तानगंज के ग्राम चेरुईया निवासी प्रीतम कुमार गौतम को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
सादुल्लाहनगर क्षेत्र के ग्राम अचलपुर घाट निवासी कल्लू ने छह जून 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि इंडियन बैंक शाखा रामपुर अरना बाजार से 30 हजार रुपये निकालकर जा रहे थे। तभी दो अज्ञात आरोपी झोले में रखे रुपये झपट्टा मारकर भाग गए थे। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा की टीम ने बुधवार को जनपद बस्ती थाना हरैया के ग्राम लबदहा निवासी मंगल उर्फ तूफानी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। इससे पहले सह आरोपी प्रीतम कुमार गौतम को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रीतम के पास से 4270 रुपये बरामद किए गए थे।
31 मामले पहले से दर्ज
एसपी विकास कुमार ने बताया कि मंगल उर्फ तूफानी पर पहले से 31 मामले दर्ज हैं। बस्ती, गोंडा, संतकबीरनगर, गोरखपुर व बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाने में पहले से एनडीपीएस, छिनैती व गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें