फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण बढ़ी ठंडक, घरों में दुबके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मौसम का मिजाज मंगलवार देर रात बदल गया। अचानक शुरू हुई बूंदाबांदी बुधवार शाम तक जारी रही। बारिश के कारण पारा गिर गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश के कारण जहां दलहनी व तिलहनी फसल को नुकसान हुआ है वहीं गन्ना व गेहूं को फायदा भी पहुंचा है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात में अचानक घिर आई बदली के बीच रिमझिम फुहार शुरू हो गई। बुधवार की सुबह लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा। बारिश का सिलसिला दिनभर चलता रहा। बारिश के कारण तिलहनी व दलहनी फसलों के नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है।
किसान राम उजागर, फिरोज, शिवकुमार, कल्लू व इशरार आदि ने बताया कि यदि बारिश से गेहूं व गन्ना फसल को फायदा पहुंचा है। आलू के फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश व ठंड बढ़ने से पाले की संभावना बढ़ गई है। घनी बदली के बीच ओले गिरने की संभावना से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में गांव जैसा दृश्य नजर आया। विदित हो कि शहर के नौशहरा, अलीजानपुरवा, चिकनी व मेवालाल तालाब आदि मोहल्लों में सीवर लाइन निर्माण का कार्य चल रहा है। ठेकेदार ने सड़क खोदकर मिट्टी बाहर छोड़ दी है। बारिश के चलते मिट्टी गीली होने से शहर की गलियां गंदगी व कीचड़ से भर गई हैं। लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है।
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हल्की सी बारिश में भी आधे शहर को 20 घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। अनुपम त्रिपाठी व संजीव सिंह आदि ने बताया कि बुधवार भोर में करीब दो बजे अचानक बिजली गुल हो गई जो कि बुधवार शाम तक गायब रही। विभाग के अधिकारियों के फोन बजते रहे लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। कई घरों में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया। ठंड में लोगों को हैंडपंप व नल से पानी भरकर काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें