फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी लिपिक के संबंध में आख्या दे सीएमएस : अपर निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात भ्रष्टाचार व अनियमितता के आरोपी लिपिक के संबंध में अपर निदेशक स्वास्थ्य अयोध्या मंडल ने सीएमएस से तत्काल आख्या देने को कहा है। सीएमएस को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि लिपिक अजय श्रीवास्तव के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

इसकी जांच जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. नानक शरन कर रहे हैं। अभी तक सीएमएस ने आरोपों के संबंध में कोई आख्या अपर निदेशक अयोध्या डा. आनंद ओझा को नहीं उपलब्ध कराई है। इस संबंध में निदेशक प्रशासन स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश के यहां से बार-बार रिमाइंडर भेजा जा रहा है।
अपर निदेशक ने आदेश दिया है कि लिपिक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की तत्काल जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। प्रकरण में काफी विलंब हो चुका है। यदि रिपोर्ट नहीं मिली तो इसके लिए सीएमएस खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें