फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस ने किया कार्यभार ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला संयुक्त चिकित्सालय के नवागत सीएमएस डॉ. नानक सरन ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने पहले दिन ही अस्पताल के वार्डों व पटल का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल परिसर में कूड़े के ढेर व गंदगी पर नाराजगी जताते हुए क्वालिटी मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने नवागत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को कार्यभार ग्रहण कराया। सीएमएस ने पदभार ग्रहण करने के बाद अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां आने वाले गंभीर मरीजों के लिए उपलब्ध संसाधन व सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ओटी में उपलब्ध संसाधनों की पड़ताल की। वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की।
नोडल अधिकारी डॉ. एपी मिश्रा को निर्देश दिया कि मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। यहां आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी व कूड़े के ढेर देखकर सीएमएस भड़क उठे। उन्होंने क्वालिटी मैनेजर डॉ. रुचि पांडेय को कड़ी फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। इस अवसर पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एपी मिश्रा, सर्जन डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अरुण श्रीवास्तव, डॉ. एसके श्रीवास्तव व वरिष्ठ सहायक अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें