फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत परेड में 200 पीएसी आरक्षियों को दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को दीक्षांत परेड का भव्यता के साथ आयोजन किया गया। दीक्षांत परेड में 200 पीएसी आरक्षियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पुलिस महानिदेश विशेष जांच/ जिले के नोडल अधिकारी चंद्र प्रकाश दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा व एएसपी अरविंद मिश्र ने मुख्य अतिथि को सबसे पहले स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। ओटीएस के नोडल अधिकारी/एएसपी के साथ सीओ पुलिस लाइन/सदर प्रेम कुमार थापा, प्रतिसार निरीक्षक नंदलाल, आरटीसी प्रभारी श्रीराम बहोर शुक्ला व आरटीसी मेजर दुर्गेश मिश्र ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने एसपी के साथ दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया और रिक्रूट आरक्षियों की तरफ से उन्हें सलामी दी गई। रिक्रूट आरक्षियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में सदैव सचाई व ईमानदारी के साथ कार्य करें। बिना भेदभाव के जनता की सेवा करें।
विज्ञापन

विभिन्न परीक्षाओं में मानसिक व शारीरिक दक्षता का बेहतर प्रस्तुतिकरण के लिए रिक्रूट आरक्षी नितिन सिंह, विशाल राठौर, शत्रुघ्न सिंह, शिवम कुशवाहा, हर्ष गुप्ता, आकाश सिंह, अनूप कुमार, उत्कर्ष त्रिपाठी, मदन, नितिन सिंह, जितेंद्र यादव, विशाल सिंह व आमोद कुमार को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें