फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मतदान के दिन पुलिस निगरानी में रहे माफिया के करीबी

Sat, 25 May 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के महराजगंज तराई में पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते एसपी केशव कुमार।
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्व सांसद माफिया रिजवान जहीर के 28 करीबी शनिवार को मतदान के दिन प्रशासन की निगरानी में रहे। ऐसे लोगों को मतदान के बाद घर पर रहने को कहा गया था। इसके लिए अलग से पुलिस टीम को लगाया गया था। वहीं, पुलिस की टीमों को पैदल भ्रमण के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को मतदान के दिन भारत नेपाल सीमा पर 28 स्थानों पर बैरियर लगाया गया था। इसमें से 21 बैरियर की निगरानी सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सौंपी गई थी। कच्चे रास्तों पर 24 घंटे जांच की गई। वहीं, 121 अति संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल को लगाया गया था। एसपी केशव कुमार ने बताया कि बूथ की निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व योगेश कुमार के नेतृत्व में टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें