बलरामपुर के सजाया गया आदर्श मतदान केंद्र शिवपुरा।
बलरामपुर। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 28 बूथों पर शनिवार को दिनभर शादी-समारोह जैसा नजारा दिखा। रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे बूथ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। 15 बूथों को मॉडल बनाया गया था। महिलाओं, दिव्यांगों व युवाओं के लिए 13 बूथों को विशेष रूप से तैयार किया गया था। ऐसे सभी बूथों पर वोटरों को चाय की चुस्कियों के साथ कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था रही।
छठवें चरण में श्रावस्ती लोकसभा सीट पर चुनाव के साथ शनिवार को गैसड़ी विधानसभा सीट का उपचुनाव कराया गया। सदर, तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्रों के 1260 बूथों पर वोटिंग कराई गई। इसमें सात बूथ महिलाओं, दिव्यांगों व युवाओं के लिए छह बूथ बनाए गए थे। 15 बूथों को मॉडल के रूप में तैयार किया गया था। चयनित सभी बूथों पर व्हीलचेयर, रैंप, कुर्सियाें के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी की गई।