फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में आज से शुरु होगा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शिक्षा निदेशक ने सभी शिक्षा परिषदों के विद्यालयों में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन 19 अक्तूबर से शुरू कराए जाने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया है। विद्यार्थी दो पालियों में सुबह आठ से शाम 3.20 बजे तक पढ़ेंगे। कक्षाओं का संचालन करते समय कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन भी सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक चंदन पांडेय ने बताया कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक एवं सभापति माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश ने 19 अक्तूबर से सभी शिक्षा परिषदों के विद्यालयों में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन का निर्देश दिया है। शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार विद्यालयों में कक्षा नौ एवं 10 के लिए प्रथम पाली में सुबह 8.50 बजे से 11.50 बजे तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
डीआईओएस ने बताया कि कक्षा 11 एवं 12 के लिए द्वितीय पाली में अपराह्न 12.20 से 3.20 बजे तक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। कक्षाओं के संचालन में किसी भी तरह की उदासीनता व शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें