फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अप्रैल तक चलेंगी कक्षा 10 व 12 की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को देखते हुए कक्षा 10 व 12 की कक्षाएं नौ अप्रैल तक संचालित की जाएं। विषय विशेषज्ञ अध्यापकों को ऑनलाइन व ऑफलाइन शिक्षण कार्य जारी रखने का निर्देश दिया जाए। कक्षाओं के संचालन में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित 2021 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से 12 मई तक चलेगी। वर्ष 2020 में अप्रैल से ही कोविड 19 के चलते विद्यालयों में पठन पाठन का कार्य बाधित रहा।
पठन पाठन कार्य बाधित होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पूर्ण नहीं हो सकी है। अब विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी होने तथा परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए सभी प्रधानाचार्य नौ अप्रैल तक कक्षा 10 एवं 12 की कक्षाएं संचालित करें। विद्यालय के विषय विशेषज्ञ अध्यापकों को कक्षाओं के ऑनलाइन व ऑफलाइन संचालन के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें