बलरामपुर। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कक्षा आठ की टीम मैच जीतकर विजेता बनी। ईशान टंडन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
क्रिकेट मैच में कक्षा छह और सात की संयुक्त टीम का मुकाबला कक्षा आठ की टीम से हुआ। मैच का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आसिम रूमी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। संयुक्त टीम के कप्तान अक्ष सिंह ने टॉस जीतकर कक्षा आठ की टीम के कप्तान देवांश सिंह को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कक्षा आठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान टंडन के 28 रनों की बदौलत 10 ओवर में एक विकेट पर 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कक्षा छह और सात की संयुक्त टीम छह विकेट पर 62 रन ही बना सकी। मैच के आयोजन में लईक अंसारी, श्रीमंतो घुराई, डीएन शुक्ल व संजय तोमर का अहम योगदान रहा।