फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अरब की सीवरेज सिस्टम का 35 फीसदी काम पूरा

विज्ञापन
फोटो-1-बलरामपुर में सीवरेज सिस्टम का कराया जा रहा निर्माण कार्य।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय नगर में तीन अरब की लागत वाले सीवरेज सिस्टम का 35 फीसदी काम पूरा दिया गया है। दो फेज में सीवरेज सिस्टम का काम पूरा होना है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत सीवर लाइन व ट्रीटमेंट प्लांट का काम कराने के लिए केंद्र की तरफ से 60 व राज्य सरकार की तरफ से 40 फीसदी धनराशि दी जाएगी। नवंबर 2023 में परियोजना का काम पूरा कराकर नगर पालिका परिषद बलरामपुर को हैंडओवर किया जाएगा। परियोजना का काम पूरा होने से नगर के करीब डेढ़ लाख लोगों को कीचड़ व गंदगी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2018-19 में तत्कालीन डीएम कृष्णा करुणेश ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद बलरामपुर के 25 वार्डों में सीवरेज सिस्टम का निर्माण कराने के लिए 166 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र व राज्य सरकार को भेजा गया। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के नोडल अफसर/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुुमार सिंह व एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार के सहयोग से प्रस्ताव तैयार कराया गया। वित्तीय वर्ष 2021- 22 में फेज-1 के तहत केंद्र व राज्य सरकार ने परियोजना को पूरा कराने के लिए 123 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की और काम शुरू कराने के लिए बजट मुहैया करा दिया। नवंबर 2021 में सदर विधायक पलटू राम ने भूमि पूजन करके सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की आधारशिला रखी। नगर के सभी वार्डों में सीवर की पाइप लाइन बिछाने का काम एक साथ शुरू करा दिया गया।
परियोजना का काम 35 फीसदी तक पूरा करा लिया गया है। इसमें केंद्र सरकार से 60 फीसदी और राज्य सरकार से 40 फीसदी धनराशि दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत केंद्र व राज्य सरकार को फेज में परियोजना का काम पूरा कराने के लिए एक अरब 94 करोड़ 14 लाख 54 हजार रुपये का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। केंद्र व राज्य सरकार ने फेज-2 का बजट देने के लिए प्रस्ताव मंजूर कर लिया। फेज-1 का बजट खर्च करने के बाद फेज-2 का बजट दिया जाएगा। दोनों फेज में परियोजना का काम पूरा कराने के लिए नवंबर 2023 तक का समय निर्धारित किया गया है। नगर के सभी वार्डों के हर घर व गली को सीवर लाइन की परियोजना से जोड़ा जाएगा। सीवर लाइन की परियोजना का काम पूरा होने के बाद नगर पालिका परिषद बलरामपुर के करीब डेढ़ लाख लोगों को कीचड़ व गंदगी से निजात मिल जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

परियोजना का युद्ध स्तर में हो रहा कार्य
नगर पालिका परिषद बलरामपुर में सीवर लाइन बिछाने और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। नगर के सभी घरों व गलियों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य पूरा होने से नगर के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। परियोजना का निर्माण कार्य पूरा कराने में नगर के लोगों से सहयोग करने की अपील करता हूं। मनोज कुमार सिंह, एक्सईएन जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें