फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आतिशबाजी के साथ जगमग हुआ शहर, दीपावली सा एहसास

Tue, 23 Jan 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी सोमवार को शाम ढलते ही रंग बिरंगी आतिशबाजी की रोशनी व पटाखों के शोर से दीपावली सा एहसास कराती दिखी। इस मौके पर मंदिरों के साथ ही घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी माटी के दीयों के साथ ही रंग बिरंगी बिजली की रोशनी से जगमग किया गया। मंदिरों पर दीपोत्सव मनाने के साथ ही घरों में खुशी के दीपक जलाए गए।
विज्ञापन

नगर के घासमंडी में दीपोत्सव का खासा उत्साह दिखा। वहीं तुलसीपुर के देवीपाटन मंदिर, शहर के हनुमान गढ़ी व झारखंडी मंदिर को झालरों से सजाया गया। दीपोत्सव के आयोजन में उत्साह रहा। वहीं शाम को भी भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों के साथ ही लोगाें ने घरों को भी सजाकर दीपावली की तरह ही विधि विधान से पूजा किया। पूरा शहर झालरों और दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। नगर के भगवतीगंज बाजार में नजारा बिल्कुल दीपावली की तरह ही देखने को मिला। लोगों में गजब का उत्साह रहा, घरों के साथ- साथ दुकानों को भी आकर्षक ढंग सजाए थे।
शाम ढलते ही आसमान में छोड़ी जाने वाली रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ पटाखों के शोर से पूरा शहर गूंजने लगा। दीपावली की तरह ही लोगों ने शाम काे दीपोत्सव के बाद घरों से बाहर निकल कर जमकर आतिशबाजी की। बच्चों के साथ ही बड़ो ने भी रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ पटाखे दाग कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी को दीपोत्सव की तरह मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें