फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रंग और मेंहदी की कलाकारी में दिखी बच्चों की प्रतिभा

Sun, 16 Aug 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-31-बलरामपुर के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय विशंभरपुर में मेंहदी लगे हाथ दिखाती छात्राएं।-स्
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय विशंभरपुर में कला एवं मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रकृति, तीज-त्योहार, ग्रामीण जीवन और देशभक्ति से जुड़े विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। ऋषिका और फायजा संयुक्त रूप से प्रथम, अखलाक द्वितीय और शिवानी तृतीय रहीं।
मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक डिजाइन, बेल-बूटे और फूल-पत्तियों की आकृतियां उकेरीं। सोनाक्षी ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय और सरिता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शिक्षिका सुनीता पांडेय ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों की कलात्मक प्रतिभा निखरती है। साथ ही एकाग्रता, धैर्य और रचनात्मक सोच का विकास होता है। प्रधानाध्यापक सकट राम ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में इस तरह की गतिविधियां आगे भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें