फोटो-41-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में खुशी का इजहार करते विजेता टीम के खिलाड़ी ।-स्रोत : व
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉसकंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। नगर के पीपल तिराहे से जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार व उप क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। बालक वर्ग में 123 और बालिका वर्ग में 56 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में आशीष यादव प्रथम, वीरेंद्र कुमार यादव द्वितीय और अमित गोस्वामी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मधु वर्मा ने प्रथम, मोहिनी यादव ने द्वितीय और अनाया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तीन खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।