फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नए सत्र में बच्चों को किताबों के लिए नहीं करना होगा इंतजार

Sun, 04 Feb 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को इस साल निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के लिए इंतजार नहीं करना होगा। जिले में नए सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध हो चुकी हैं। एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र के साथ ही यह पाठ्य पुस्तकें बच्चों को बांटने के लिए स्कूलों में पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि इससे परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पुस्तकों के लिए किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। जिले के परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध हो चुकी हैं। सत्यापन का कार्य भी करा लिया गया है। छात्रों को नए सत्र के साथ ही किताबें भी मिल जाएंगी। एक अप्रैल से शिक्षा सत्र 2024-25 शुरू होने जा रहा है। परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की व्यवस्था है। शासन ने इस बार दो माह पहले ही जिले में पाठुय पुस्तकें उपलब्ध करा दी हैं। जनपद स्तर पर सत्यापन का कार्य पूरा होने के साथ ही बीआरसी पर पाठ्य पुस्तकें भेजे जाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
जिला समन्वयक निरंकार पांडेय ने बताया कि जिले में करीब दो लाख किताबें आई हैं। इनमें कक्षा तीन की सभी किताबों आ गई हैं। कक्षा चार में अंक जगत, स्प्रिंग संस्कृत सुधा, कक्षा पांच में गणित ज्ञान, संस्कृत सुबोध, प्राकृति व कक्षा छह की अक्षरा विषय की किताबें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें