फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्काउट-गाइड प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 12 Sep 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय नगर पालिका में छात्रा को पुरस्कृत करते ​शिक्षक ।-स्रोत : वि
विज्ञापन
बलरामपुर। कंपोजिट विद्यालय नगर पालिका में शनिवार को प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्र के निर्देशन में नो बैग डे मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही स्काउट-गाइड की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


श्रुतलेख प्रतियोगिता में कक्षा सात के छात्र अल्तमस ने प्रथम और ख्वाहिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, एक पैर से गिलास दौड़ प्रतियोगिता में मन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्र ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नो बैग डे का उद्देश्य बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि पैदा करना है। इस तरह के आयोजन बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर जिला स्काउट मास्टर महमूदुल हक ने विद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के नियम, उद्देश्यों और महत्व की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें