फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तटबंध कार्य का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sat, 12 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर के ग्राम पंचायत मथुरा में तटबंध कार्य का निरीक्षण कर ग्रामीणों से वार्ता करते 
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ, नागेंद्र मोहन त्रिपाठी ने शनिवार को विकासखंड हरैया सतघरवा की ग्राम पंचायत मथुरा में संचालित तटबंध कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और श्रमिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त ने कार्यस्थल पर उपलब्ध अभिलेखों की जांच की। उन्होंने जॉब कार्ड, कार्य संबंधी पत्रावली और मस्टर रोल का निरीक्षण कर श्रमिकों की उपस्थिति एवं कार्य से संबंधित अभिलेखों का मिलान किया। साथ ही श्रमिकों के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार किट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत संचालित कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए श्रमिकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके बाद संयुक्त आयुक्त ने विकासखंड हरैया सतघरवा और श्रीदत्तगंज में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के साथ अभिलेखों का उचित रखरखाव करने पर जोर दिया। पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार अग्रहरि, खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, प्रशासक, कार्यस्थल पर कार्यरत श्रमिक एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें