फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी प्रेमचंद्र की जीवनी पर बच्चों ने तैयार किए प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों में नगर शिक्षा अधिकारी डॉ. समय प्रसाद पाठक के निर्देशन में वर्चुअल तरीके से प्रार्थना सभा की गई। बाल सभा कार्यक्रम के बाद छात्र छात्राओं ने वर्चुअल संवाद में मंशी प्रेमचंद्र के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। वर्चुअल संवाद के माध्यम से छात्र छात्राओं ने मंशी प्रेमचंद्र की जीवनी पर तैयार किए गए प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पहलवारा की प्रधानाध्यापिक शैलजा सिंह ने प्रार्थना सभा व बाल सभा का संचालन किया। कंपोजिट विद्यालय भगवतीगंज के छात्र अंशु तिवारी ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना व भारत वंदन कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद मुंशी प्रेमचंद्र की जयंती पर कार्यक्रम किए गए जिसमें बच्चों की तरफ से तैयार किए गए प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए।
कंपोजिट विद्यालय भगवतीगंज के छात्र अंश तिवारी ने भारत वंदना, आकाश गुप्ता ने मुंशी प्रेमचंद्र के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कंपोजिट विद्यालय भगवतीगंज के छात्र अंशुल चौहान, श्वेता यादव, शीतल गुप्ता, काजल मौर्या, कमल कुमार, शहरबानो, चांदतारा, मनीषा यादव, रुखसार व आकाश गुप्ता ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य समाचारों की सुर्खियां, राष्ट्रीय समाचार, पर्यावरण, खेल, अर्थ व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य व मौसम से जुड़ी जानकारी के बारे में बच्चों को बताया गया। छात्र दिव्यांशु तिवारी व अंजली सिंह ने मुंशी प्रेमचंद्र के जीवन परिचय और रचनाओं पर प्रकाश डाला।
आकांक्षा चौरसिया व सूरज यादव ने कविता सुनाई। तैय्यबा साइना, दुआ, सृष्टि, मान्या, अंजली गुप्ता, आरिफ, हर्षिता, कविता, दिव्यांशी मिश्रा, सकीना, तुलसी, लवी, माधुरी, महजबीन, वर्षा, तरन्नुम ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। शिक्षक मनोज तिवारी, ज्योत्स्ना, संगीता गुप्ता, स्वाति श्रीवास्तव, सोनिया श्रीवास्तव व एआरपी अरुण मिश्र ने कार्यक्रम के आयोजन में सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें