फोटो-10-बलरामपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर टनटनवा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते विद्
बलरामपुर। पर्यावरण संरक्षण और बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर टनटनवा में इको क्लब के तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार और सहायक अध्यापक अवनीश कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को पौधों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ गर्मी से राहत देने के साथ ही वायु को शुद्ध करने में भी सहायक होते हैं।
शिक्षकों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी दिलाया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों में पौधरोपण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।