फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाल संसद चुनाव में बच्चों ने जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्व

Sun, 09 Aug 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-14-बलरामपुर के  ग्राम पंचायत बरदहवा में कंपोजिट विद्यालय में मौजूद विद्यार्थी।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरदहवा में रविवार को बाल संसद चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बलरामपुर देहात इंडिया संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। संस्था के कार्यक्रम सहायक विशाल उनियाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पदों के लिए चुनाव चिह्न के साथ प्रचार किया और अपने विचार व योजनाएं साथियों के सामने रखीं। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान कराया गया।
मतगणना के बाद 25 मत प्राप्त करने वाली कोमल को बाल संसद का प्रधानमंत्री चुना गया। वहीं सीबू को सूचना मंत्री, प्रमोद को खेल मंत्री, रुचि को स्वास्थ्य मंत्री, रमेश को शिक्षा मंत्री और राहुल को रक्षामंत्री चुना गया।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक जमील अहमद ने नवनिर्वाचित बाल संसद प्रतिनिधियों को बधाई दी और विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर शिक्षक देवी प्रसाद मिश्र, ब्रजेश यादव, अजय कुमार और पवन कन्नौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें