फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तालाब में डूबने से बालक की मौत, बुझा घर का इकलौता चिराग

विज्ञापन
अनमोल ।-फाइल फोटो
विज्ञापन
गैसड़ी। तिलकहना गांव में शुक्रवार दोपहर तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनमोल (12) पिछले तीन-चार महीनों से अपने मामा के घर ग्राम तिलकहना में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार दोपहर वह कुछ साथियों के साथ गांव के दक्षिण दिशा में स्थित तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय वह धीरे-धीरे गहराई की ओर बढ़ गया और अचानक डूबने लगा। साथियों ने उसे डूबता देख शोर मचाया, जिसके बाद आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।
ग्रामीणों ने काफी देर तक तालाब में तलाश की। काफी मशक्कत के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन आननफानन उसे पचपेड़वा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कई वर्ष पहले हो चुकी है पिता की मौत
मृतक के मामा दिनेश कुमार ने बताया कि अनमोल का पैतृक घर सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी नगर पंचायत में है। उनके पिता रमेशचंद की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहा था और यहीं से पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गया था, जहां गहराई में जाने से यह हादसा हो गया। घटना के बाद मां विमला का रो-रोकर बुरा हाल है। अनमोल परिवार का इकलौता पुत्र था। ग्रामीणों के अनुसार वह मिलनसार और पढ़ाई में रुचि रखने वाला बालक था। उसकी असमय मौत से गांव में मातम का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें