बलरामपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में जमीन बैनामे से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए अहम निर्णय लिया है। जिले के सभी उपनिबंधक कार्यालय 31 मार्च तक अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। इससे बैनामा व अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण का कार्य बिना किसी बाधा के जारी रहेगा और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
उपनिबंधक कार्यालय बलरामपुर के रजिस्ट्रार बीपी सिंह ने बताया कि उपमहानिरीक्षक निबंधन, देवीपाटन मंडल गोंडा के निर्देश पर 25 से 31 मार्च तक सभी कार्यालयों को सामान्य कार्य दिवस की तरह संचालित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में बार एसोसिएशन, स्टाम्प विक्रेताओं और दस्तावेज लेखकों को भी सूचना दे दी गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। (संवाद)