फोटो-34-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते एएसपी व अन्य
- फोटो : तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाती महिला पुलिसकर्मी।
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को तुलसीपुर स्थित मां देवीपाटन मंदिर आएंगे। मंदिर में मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
डीएम विपिन कुमार जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे मां पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तुलसीपुर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद 12:30 बजे वे सड़क मार्ग से देवीपाटन मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिर परिसर में उनका कार्यक्रम दोपहर 12:35 बजे से 14:15 बजे तक आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात 14:15 बजे वे मंदिर से प्रस्थान कर 14:20 बजे पुनः हेलीपैड पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी रहेंगे।
बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हेलीपैड, मंदिर परिसर एवं मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
फोटो-34-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते एएसपी व अन्य - फोटो : तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाती महिला पुलिसकर्मी।