बलरामपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम चार बजे जिले के दौरे पर आ सकते है। संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। संभावना है कि सीएम पचपेड़वा के इमिलिया कोडर में बने थारू जनजाति के संग्रहालय तथा मिनी स्टेडियम का लोकार्पण कर सकते है।
लोकार्पण के बाद वह रात्रि विश्राम देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में करेंगे। रविवार को डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने इमिलिया कोडर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया है। देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने सोमवार को मुख्यमंत्री के आने की संभावना जताई है। डीएम ने बताया कि रविवार शाम तक मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया था। उनके आने की संभावना को देखते हुए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।