फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चंडीगढ़ की पुलिस ने बलरामपुर से साइबर ठग को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सोशल मीडिया पर बेटिंग गेम (सट्टेबाजी) के जरिये चंडीगढ़ शहर में ठगी करने वाले आरोपी को चंडीगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपी सुशील कुमार मिश्र की गिरफ्तारी नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरा शंकरनगर टेढ़ीपुरवा स्थित उसके घर से की गई है। चंडीगढ़ पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है। मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सिटी बृजानंदन राय ने बताया कि सुशील चंडीगढ़ में रहकर बेटिंग गेम के जरिये लोगों से सट्टा लगवाकर ठगी को अंजाम देता था। यह गेम सोशल मीडिया पर पंजीकृत नहीं है। आरोपी ने कई लोगों से इस गेम के जरिए ठगी की है। ठगी करने के बाद आरोपी घर भाग आया था। शिकायतकर्ताओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद साइबर सेल चंडीगढ़ की पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को साइबर सेल चंडीगढ़ के इंस्पेक्टर रोहतास कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर बलरामपुर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें