फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हवन-पूजन कर मनाया पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का जन्मदिवस

Sun, 11 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के नगर पालिका परिषद परिसर में हवन-यज्ञ करते लोग।
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के प्रांगण में रविवार को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने आर्यवीर दल के तत्वावधान में हवन-पूजन कर शहीद क्रांतिकारी की शौर्य गाथा का वर्णन किया। साथ ही लोगों को पेड़ों का महत्व समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि 11 जून 1897 को यूपी के शाहजहांपुर जिले में जन्मे महान क्रांतिकारी पंंडित राम प्रसाद बिस्मिल ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। नौ अगस्त 1925 को साथी राजेंद्र नाथ लहिड़ी, पहलवान रोशन सिंह व अशफाक उल्ला खान के साथ मिलकर शस्त्र आदि खरीदने के लिए काकोरी के पास ट्रेन से अंग्रेजी खजाने को लूटा था। इसी कारण अंग्रेजों ने 19 दिसंबर 1927 को गोरखपुर जेल में इस वीर सपूत को फांसी दे दी थी। इससे पूर्व आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के प्रचार मंत्री अशोक कुमार आर्य के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष ने हवन-पूजन भी किया।
उन्होंने बुलबुलों गर तुम्हारा चमन लुट गया आशियाना बनाने कहां जाओगे... देशभक्ति गीत सुनाकर जोश भरा। इस अवसर पर डॉ. एके सिंह, डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सतीश सिंह, डीपी सिंह, संजय कुमार शुक्ल, सत्य प्रकाश शुक्ल, गौरव मिश्र, अजय कुमार मिश्र व मंगल देव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें