फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं त्योहार, अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दुर्गा पूजा, दशहरा व दीपावली त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाए। सर्वोच्च न्यायालय, एनजीटी व उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गाइडलाइन का हरहाल में पालन किया जाए। त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें उतरौला कोतवाली में रविवार को आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम उतरौला डा. नागेन्द्र नाथ यादव ने कही। उन्होंने बैठक में आए विभिन्न कमेटियों के प्रतिनिधियों को दुर्गा पूजा, मूर्ति स्थापना व विसर्जन आदि के नियमों की जानकारी भी दी।
रामलीला व दशहरा मेला से संबंधित समितियों के पदाधिकारियों को भी आयोजन के संबंध में अवगत कराया। कोतवाल अनिल सिंह ने सभी कमेटियों के पदाधिकारी व सदस्यों तथा नगर के संभ्रांतजनों से अपील किया कि दुर्गा पूजा, दशहरा व दीपावली त्योहार को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ न होने दें। कार्यक्रमों के आयोजन में कोविड के नियमों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें