बलरामपुर। गांवों के विकास को रफ्तार देने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में करीब 98 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। विधायक निधि और पूर्वांचल विकास निधि के तहत स्वीकृत इन परियोजनाओं से सात गांवों के निवासियों को जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी।
विधायक निधि से ग्राम पंचायत चैनपुर के मजरे निश्चलडीह में 12 लाख रुपये से 150 मीटर और ग्राम प्रधानडीह में 11 लाख रुपये से 105 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, पूर्वांचल विकास निधि से ग्राम धवई में 25.87 लाख, ग्राम जगदीशपुर में 14.19 लाख, ग्राम सुखरामपुर के मजरे विश्रामपुर में 19.97 लाख, ग्राम जैतापुर में 8.38 लाख और ग्राम कटैया भारी में 27.95 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण होगा।
क्षेत्रवासी रामकुमार, सीमा देवी, ताहिर अली, मुकेश यादव और कुसुम तिवारी ने बताया कि बरसात में सड़कें कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती थीं। अब सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि गांव की तस्वीर भी बदलेगी।