फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले जालसाज के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 27 Jul 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आखिरकार पुलिस ने एसपी के आदेश पर स्टेट बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जालसाज पर एक लाख 54 हजार रुपये धोखाधड़ी कर लेने का भी आरोप है।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज के कोल्हुई बिनोहनी निवासी माधुरी देवी ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि उतरौला के बरदही बाजार निवासी सानिका प्रसाद जायसवाल ने उसकी बेटी काजल जायसवाल को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे एक लाख 54 हजार रुपये लिए। इसके बाद उसे नियुक्ति पत्र दे दिया। कहा कि लखनऊ जाकर अन्य प्रक्रिया पूरी कराकर श्रीदत्तगंज में काम करिए। इस पर जब मां-बेटी लखनऊ में मेडिकल कॉलेज के पास बताए गए स्थल पर पहुंचे तो वहां पर कोई आफिस नहीं बल्कि होटल चलता मिला। वहां पर लोगों ने बताया कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद जब माधुरी ने अपना पैसा वापस मांगा तो वह धमकाने लगा। इस पर पीड़िता एसपी विकास कुमार से शिकायत कह। जिस पर अब उतरौला कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें