फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सभासद समेत कई पर छेड़खानी व अभद्रता का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका बलरामपुर के दो सभासद व एक सभासद के भाई समेत कई अज्ञात के खिलाफ नगर कोतवाली में छेड़खानी व अभद्रता का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा डायल 112 की एक महिला आरक्षी ने दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

महिला आरक्षी वंदना सिंह ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि वह डायल-112 पीआरवी 2486 पर तैनात है। 25 दिसंबर की रात मोहल्ला पहलवारा से यूपी-112 पर सूचना दी गई कि शिव कुमार यादव के घर वरिष्ठ नागरिक को भोजन कराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो रही है।
मौके पर गाड़ी पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसी बीच स्थानीय सभासद विनोद गिरि के भाई सुग्रीव अपने साथियों के साथ पहुंचे और जबरन पीड़ित के घर में घुसने लगे। मना करने पर इन लोगों ने मेरे साथ अभद्रता की तथा स्थानीय लोगों को पुलिस पर हमला करने के लिए उकसाया।
विज्ञापन

इन्हें मना किया ही जा रहा था कि इसी बीच सभासद विनोद गिरि भी पहुंच गए और कहा कि उनके मोहल्ले में बिना उनकी अनुमति के पुलिस कैसे पहुंच गई। वह भी पीड़ित के घर में घुसने लगे तो उन्हें भी रोका गया। उन्होंने अभद्रता करते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी तथा कहा कि अब पुलिस टीम पर पथराव करा दूंगा।
तहरीर में आगे कहा है कि मामले की सूचना पाकर पहले पीपल तिराहा चौकी तथा बाद में नगर कोतवाली की फोर्स भी आ गई इसी बीच विनोद गिरि के मित्र तथा नई बाजार मोहल्ले के सभासद अंशू मिश्रा भी पहुंच गए। विनोद गिरि तथा अंशू मिश्रा ने मुझे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इन लोग ने भीड़ को उकसाकर पुलिस टीम पर पथराव भी कराया।
नगर कोतवाल संजय दूबे ने बताया कि महिला आरक्षी वंदना सिंह की तहरीर पर सभासद विनोद गिरि, उनके भाई सुग्रीव तथा सभासद अंशू मिश्रा समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एसएसआई विनय यादव को सौंपी गई है।
गत 25 दिसंबर की रात मोहल्ला पहलवारा में हुई इस घटना को लेकर पुलिस तथा सत्ता पक्ष आमने-सामने आ गए थे। सभासद विनोद गिरि तथा अंशू मिश्रा ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
मामले में एसपी ने उपनिरीक्षक समेत पांच सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया था। एसपी की कार्रवाई से सभासद संतुष्ट नहीं थे और बीते दिन इन लोगों ने पुलिस के खिलाफ न्यायालय में अर्जी दाखिल की है। इसी मामले को लेकर अब पुलिस ने भी इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें