फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परती जमीन को स्कूल के नाम दर्ज कराने में आरिफ अनवर हाशमी पर मुकदमा

विज्ञापन
आरिफ अनवर हाशमी।-फाइल फोटो
विज्ञापन
सादुल्लाह नगर (बलरामपुर)। जेल में बंद पूर्व सपा विधायक व माफिया की सूची में शामिल आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सरकारी जमीन को अपने स्कूल के नाम पर दर्ज कराने का मामला आया है। इस पर जमीन के स्वामित्व को लेकर स्कूल का नाम निरस्त करने के साथ ही पूर्व विधायक व उनके मददगारों के खिलाफ सादुल्लानगर थाने में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सादुल्लाह नगर थाने के उप निरीक्षक परमानंद चौहान ने ग्राम व परगना सादुल्लाह नगर तहसील उतरौला जनपद बलरामपुर में स्थित गाटा संख्या 1428/1.20 एकड़ आकार पत्र 45 में नवीन परती के रूप में दर्ज कागजात की जांच की। इसमें पाया गया कि पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने नवीन परती की भूमि को अपने स्वामित्व की निजी संस्था के नाम 24 जुलाई 1990 में कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर चकबंदी न्यायालय से अभिलेखों में दर्ज करा लिया गया। ऐसे में ग्राम सादुल्लाह नगर की खतौनी में यह जमीन पूर्व विधायक की निजी संस्था के नाम किसान विद्यालय में बागवानी श्रेणी 64 के रूप में दर्ज हो गई।
इसकी शिकायत व निगरानी दाखिल होने पर न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)/उप संचालक चकबंदी बलरामपुर ने आठ अप्रैल 2024 को गाटा संख्या 1428 को पूर्ववत नवीन परती खाते में आकार पत्र 45 में दर्ज होने का आदेश पारित किया। किसान विद्यालय बागवानी के नाम को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने इस मामले में पाया कि आरिफ अनवर हाशमी ने धोखाधड़ी व कूटरचना कर विधि विरुद्ध तरीके से नवीन परती की भूमि को कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर अपने नाम दर्ज कराकर कब्जा करने का अपराध किया है। इस मामले में पूर्व विधायक के साथ ही मददगारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी विकास कुमार ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।



पूर्व विधायक के खिलाफ अब तक 33 मुकदमे
पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ मुकदमों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। वर्तमान में वह एक लेखपाल को धमकाने के मामले में जेल में बंद है। पूर्व विधायक की अब तक एक अरब 16 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रशासन जब्त कर चुका है। पूर्व विधायक जिले के टाप टेन माफिया की सूची में शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय अलग से मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें