फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में कार चालक की मौत, ट्रक चालक फरार

Tue, 28 Jan 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बौद्ध परिपथ पर पीपल तिराहा के पास सोमवार रात करीब नौ बजे सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में कार चालक 23 वर्षीय आदर्श सिंह उर्फ भोले सिंह की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटियरिया निवासी पवन सिंह ने बताया कि मेरा 23 वर्षीय बेटा आदर्श सिंह एमफार्मा का छात्र था। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा में हमारा मकान है, वहीं पर रहकर पढ़ाई करता था। बेटा अपनी कार से सहपाठी विशाल वर्मा के साथ सोमवार की रात गांव आ रहा था। नगर कोतवाली क्षेत्र के पीपल तिराहा के पास वीर विनय चौराहा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक चालक ने सामने आ रही कार को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि सेफ्टी बैग खुलने के बाद भी बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सहपाठी विशाल वर्मा को मामूली चोट लगी। ट्रक कार को 200 मीटर तक घसीट ले गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मेरे बेटे को जिला मेमाेरियल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मेरे बेटे आदर्श को मृत घोषित कर दिया।
-
मूकदर्शक बनीं रही पुलिस
-आदर्श की मौत से परिवार का हाल बेहाल है। मृतक के पिता पवन सिंह ने रोते हुए कहा कि घटना के समय पुलिस मूकदर्शक बनीं रही। घटना स्थल के पास पुलिस चौकी है। वीर विनय चौराहा पर पुलिस तैनात रहती है। सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इतनी सुविधा के बावजूद पुलिस ट्रक चालक को नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन

की जा रही छानबीन
-नगर कोतवाली क्षेत्र के पीपल तिराहा के पास हुई घटना में कार चालक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

-शैलेश सिंह, नगर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें