फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शिक्षकों ने यूपीएस के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 28 Jan 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के विरोध में मंगलवार को एमपीपी इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। बाद में यूपीएस और एनपीएस की प्रतियां जलाईं गईं। शिक्षकों ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं हो जाती, तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने यूनिफाॅइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) की घोषणा की है। इससे पहले राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) लागू करने की कोशिश की गई थी। यह दोनों योजना कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। कर्मचारियों की भलाई के लिए केंद्र सरकार पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करे। ओपीएस लागू कराने के लिए कर्मचारी संघर्षरत हैं और आगे भी रहेंगे। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने यूपीएस और एनपीएस की प्रतियां भी जलाईं। इस अवसर पर उमानाथ उपाध्याय, मनोज कुमार, आनंद प्रताप सिंह, जेके मिश्र, गीता गौतम, सईद अहमद, आरिफ वहीद, डॉ. अंजुम मेंहदी व मीना वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें