बलरामपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती के नाम पर अभ्यर्थी ठगी का शिकार न हों इसके लिए जिला प्रशासन ने हेल्प डेस्क की स्थापना की है। अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे हेल्प डेस्क पर ही जानकारी प्राप्त करें। किसी के बहकावे में न आएं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा ने बताया कि कुछ लोग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चयन प्रक्रिया में बाल विकास परियोजना कार्यालय के नाम पर अभ्यर्थियों को अपने झांसे में ले रहे हैं। अभ्यर्थी ऐसे लोगों के झांसे में कदापि न आएं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
बाल विकास परियोजना, शहर में सीडीपीओ के मोबाइल नंबर 8840774987, बाल विकास परियोजना बलरामपुर, देहात में सीडीपीओ के नंबर 8953794147, गैंसड़ी में सीडीपीओ के मोबाइल नंबर 7007533159, गैंडास बुजुर्ग एवं श्रीदत्तगंज में मोबाइल नंबर 6393459497 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसी प्रकार रेहरा बाजार में सीडीपीओ संदीप कुमार के मोबाइल नंबर 8318433483, पचपेड़वा में सीडीपीओ अरुण कुमार के मोबाइल नंबर 7906169585, तुलसीपुर में सीडीपीओ कमलेश कुमार यादव के मोबाइल नंबर 8853996859 और उतरौला में सीडीपीओ अशोक चौहान के मोबाइल नंबर 9651276363 पर फोन करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चयन प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।