फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अर्थशास्त्र के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का जवाब देने में उलझे परीक्षार्थी

Tue, 24 Feb 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 66 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र व शस्य विज्ञान विषय की परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पहली पाली में इंटरमीडिएट शस्य विज्ञान और दूसरी पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा। परीक्षार्थियों ने शस्य विज्ञान के प्रश्नपत्र को आसान और अर्थशास्त्र के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को कठिन बताया।
विज्ञापन


मंगलवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट शस्य विज्ञान विषय की परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत 27 परीक्षार्थियों में से 26 उपस्थित रहे, जबकि एक छात्र अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक कराई गई। इसमें कुल 949 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 930 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 19 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और नकल रोकने के लिए सचल दल व केंद्र व्यवस्थापक पूरी तरह मुस्तैद दिखे।

परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने प्रश्नपत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा देने वाले अधिकांश छात्रों ने कहा कि प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे और सीधे पूछे गए थे। वहीं अर्थशास्त्र विषय को लेकर छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई। छात्रा पलक शुक्ला ने कहा कि वस्तुनिष्ठ और लघु उत्तरीय प्रश्न सरल थे, लेकिन दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर लिखने में थोड़ा समय लगा।
विज्ञापन


छात्र दिनेश कुमार ने कहा कि अगर नियमित पढ़ाई की हो तो पेपर कठिन नहीं था, अच्छे अंक आने की उम्मीद है। परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने पंडित बाबूलाल स्मारक इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को पारदर्शी व अर्थनकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें