फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो झोलाछाप पर एफआईआर

Tue, 24 Feb 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के शुक्लागंज बाजार में दो झोलाछाप प्रीति यादव व सत्यम यादव पर 23 फरवरी को एफआईआर दर्ज कराई गई है। शुक्लागंज बाजार में फार्मेसी हेल्थ केयर क्लीनिक खोल कर एलोपैथिक विधा से मरीजों का इलाज कर रहे थे। मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई का शिकंजा कसा गया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 18 फरवरी को दोपहर करीब 2.50 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी की टीम के साथ शुक्लागंज बाजार में संचालित फार्मेसी हेल्थ केयर सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रीति यादव व सत्यम यादव मरीजों का इलाज करते मिले।

दोनों के पास एलोपैथिक विधा में मरीजों का इलाज करने के संबंध में कोई डिग्री नहीं मिली। क्लीनिक का पंजीकरण भी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में नहीं है। डिग्री मांगी गई तो उपलब्ध नहीं करा सके। चिकित्सक के रूप में मरीजों के साथ छल करके इलाज कर रहे थे। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि दोनों पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें