फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: समय पर जांच व उपचार से ठीक हो सकते हैं कैंसर रोगी

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर/पचपेड़वा। विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को कैंसर के प्रकार, लक्षण व उपचार के बारे में जानकारी दी गई। कैंसर के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल अस्पताल स्थित एनसीडी क्लीनिक में जांच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने 65 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्साधिकारी ने लोगों को प्रोस्टेट, ओरल, ब्रेस्ट, ओवरी व पैनक्रीयाज कैंसर के लक्षण व उपचार के बारे में जानकारी दी। कहा कि पहले स्टेज में कैंसर का उपचार शुरू करने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। बताया कि इस समय एनसीडी क्लीनिक में सात कैंसर रोगियों का फॉलोअप किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में जागरूकता गोष्ठी हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय रहते पहचान होने पर उपचार संभव है। उन्होंने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए तंबाकू, गुटखा व शराब से दूरी बनाने की अपील की। कहा कि संतुलित आहार अपनाने व नियमित व्यायाम से कैंसर से बचा जा सकता है।
पचपेड़वा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलिया कोडर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएचसी पचपेड़वा के अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को शरीर में कोई गांठ, घाव है जो ठीक नहीं हो रहा है, लंबे समय से अत्यधिक थकान व वजन घटने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें