फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 194 गांवों में लगे शिविर, किया गया टीकाकरण

विज्ञापन
बलरामपुर के गोंदीपुर में किशोरी को टीका लगाती एएनएम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में महिलाओं व बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए प्रोजेक्ट संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को 194 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए गए। शिविर में गर्भवती, नवजात व किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उच्च जोखिम युक्त गर्भवती व कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर बगनहा में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सत्र में गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण, वजन-लंबाई माप, पोषण परामर्श व स्वास्थ्य जांच की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि गर्भवती व बच्चों के शतप्रतिशत टीकाकरण में प्रोजेक्ट संवर्धन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ. एके शुक्ल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। सदर ब्लॉक के गोंदीपुर में एएनएम प्रियंका ने बच्चों व किशोरियों को टीका लगाया।
पिपरहवा चौराहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन बनकटवा कला में शिविर लगाया गया। एएनएम अन्नू भारती ने 21 बच्चों को टीके लगाए। साथ ही 14 गर्भवती महिलाओं की जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रिया पाठक ने छह आयुष्मान लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी रीता देवी, सुभासिनी सिंह, माया देवी, शीला व रिंका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज तराई क्षेत्र के 16 ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें