फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गोल्ड बार व 24 कैरेट सोने की बिक्री न करें सराफा व्यापारी

Sat, 16 May 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-30-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबो​धित करते डीएम व अन्य।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। सराफा व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार और शासन स्तर से विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से सोने की अनावश्यक खरीदारी से बचने की अपील की गई है। डीएम ने व्यापारियों से कहा कि गोल्ड बार, सोने के बिस्किट, ईंट तथा 24 कैरेट स्वर्ण की बिक्री न करें और इस संबंध में शासन के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। कहा कि पुराने सोने के आभूषणों की रीसाइक्लिंग एवं री-डिजाइनिंग कर बिक्री को प्राथमिकता दी जाए, जिससे बाजार में संतुलन बना रहे और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके। बैठक में राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने भी व्यापारियों को कर संबंधी नियमों और अभिलेखों के रखरखाव को लेकर आवश्यक जानकारी दी। सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने कहाकि व्यापारियों को अपने लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड व्यवस्थित रखना चाहिए तथा शासन की गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक है। इस अवसर पर सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें