फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: माफिया रिजवान जहीर की बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर

Sat, 22 Apr 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ललितपुर जेल में बंद माफिया व पूर्व सांसद रिजवान जहीर की लखनऊ स्थित दो बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण की तैयारी की गई है। एसपी केशव कुमार ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर, डीएम व लखनऊ विकास प्राधिकरण को इसके लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन



चार जनवरी 2022 को बलरामपुर में पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत छह को गिरफ्तार किया था। तभी से वह ललितपुर जेल में बंद है। उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट सहित कई अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। रिजवान जहीर की करोड़ों की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।


इसी बीच जानकारी जुटाई गई तो पाया गया कि लखनऊ के विकास नगर में रिजवान जहीर की तीन मंजिला कोठी है। इसका नक्शा नहीं पास कराया गया है। विकास नगर में ही रिजवान जहीर के टूलिप टावर में भी खामी पाई गई है। इसका भी नक्शा नहीं पास कराया गया है।
विज्ञापन



एसपी केशव कुमार ने शुक्रवार को बताया कि माफिया रिजवान जहीर की अन्य संपत्तियों को पहले ही कुर्क कर लिया गया है। लखनऊ के विकास नगर में तीन मंजिला भवन व टूलिप टावर के ध्वस्तीकरण के लिए लखनऊ प्रशासन के अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें