गौरा चौराहा। लखाही गांव की अकलीमुननिशा (23) पत्नी सिद्दीक ने बृहस्पतिवार को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। एसओ विनय कुमार यादव ने बताया कि सिद्दीक बाहर रहता था। दो दिन पहले ही वह आया था। जांच में पता चला है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ दरवेश कुमार का कहना है कि मृतका के मायकेवालों को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के लिए एसओ को कहा गया है।
सड़क हादसे में दो की मौत
बलरामपुर। उतरौला मार्ग पर नहर बालागंज के पास बृहस्पतिवार की दोपहर प्रियंका (21) निवासी अगरहवा पिता के साथ बाजार आई थी। सड़क पार करते समय वह ट्रक की चपेट में आ गई। इससे वह घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर मौत हो गई। देहात कोतवाल राज कुमार सरोज का कहना है कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, श्रीदत्तगंज बाईपास के पास बाइक के बगल खड़े संतोष कुमार निवासी बद्रीडीह को दूसरी तरफ से आ रही बोलेरो पे टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इलाके लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
शिकायत पर मांगी रिपोर्ट
बलरामपुर। ललिया के शेखापुर निवासी छेदी कश्यप ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत भेजी है। कहा है कि धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति ने उसकी जमीन भी बैनामा करा ली, साथ ही भगा दिया। कहा कि कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने एसओ को पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है।
चोरी की ऑक्सीजन पाइप के साथ दो गिरफ्तार
बलरामपुर। देहात पुलिस संयुक्त जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में हुई चोरी के मामले में लखनीपुर के रूपेश व जय किशन को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने ऑक्सीजन की पाइप, पेनाइल पंप कंट्रोलर घड़ी व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। ललिया पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में चार को गिरफ्तार किया है।